संवाददाता महेश वाधवानी तिल्दा-नेवरा: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसती जनता के बीच अब जल संकट पर राजनीति चरम पर पहुंच गई है। नगर पालिका के वार्डों में टैंकरों से होने वाली जलापूर्ति को लेकर पार्षदों और भाजपा नेताओं के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया है। भेदभाव का आरोप: वार्ड 16 की पार्षद किरण बाला छाबड़िया ने पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा पर कांग्रेसी वार्डों (विशेषकर 16, 18 और 03) में जानबूझकर टैंकर रोकने का आरोप लगाया है। पार्षद किरण बाला ने कहा कि अध्यक्ष को पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत के नाते सोचना चाहिए, क्योंकि वे पूरे नगर की अध्यक्ष हैं। वही दूसरी ओर आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु ने साफ कहा कि टैंकर पब्लिक प्लेस (सार्वजनिक स्थानों) के लिए हैं, पार्षदों के निजी उपयोग के लिए नहीं।







