Home Breaking विधायक अनुज शर्मा के जन्म दिन के खास मौके पर सांसद बृजमोहन...

विधायक अनुज शर्मा के जन्म दिन के खास मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सरपंच और प्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

27
0



संवाददाता महेश वाधवानी रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा और मजबूत हो गया है। विधायक अनुज शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। माननीय विधायक श्री अनुज शर्मा का जन्मदिन कल हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला। माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के नेतृत्व में हुआ प्रवेश। सांसद ने सभी नए कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here