संवाददाता महेश वाधवानी तिल्दा नेवरा: रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने अपने कार्यकारिणी में तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र से कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने अपने कार्यकारिणी में जिला महामंत्री के पद पर राजेश कोटवानी देवा दास टंडन, गजानंद वर्मा, जितेंद्र सेन, गुलाब यदु, को जिम्मेदारी दी है वहीं जिला सचिव के पद पर प्रशांत गुप्ता की भी नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस में उक्त पदाधिकारीयों की नियुक्ति पर तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र के कांग्रेसियों ने सभी लोगों को बधाई दी है।






