तिल्दा नेवरा :राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पावन अवसर पर, युवा नेता जनपद सदस्य और ग्रामीण विकास के साथी देवव्रत शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया। विकसित भारत की ओर कदम देवव्रत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “गाँव का विकास ही देश का असली विकास है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब हमारी पंचायतें सशक्त होंगी, तभी हमारा लोकतंत्र वास्तव में मजबूत होगा। उनका विजन ‘विकसित पंचायत से विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराना है, जहाँ हर गाँव आत्मनिर्भर और समृद्ध हो। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है, जो 1993 में हुए 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिलने का प्रतीक है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। जनपद सदस्य देवव्रत शर्मा ने अंत में सभी ग्रामीणों से मिलकर पंचायतों को सशक्त बनाने की अपील की ताकि हर घर तक खुशहाली पहुँचाई जा सके।







