दुर्ग भिलाई: जिला दुर्ग की बैठक मां सतरूपा मंदिर की प्रांगण में प्रांत से पदाधिकारी में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत और प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेश अटनागर साथ जिला दुर्ग से जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी उपाध्यक्ष मेलाराम साहू सचिव एवन्त कुमार साहू साथ ही सभी ब्लाक के सदस्य गण जिनमें दिनेश कुमार साहू रूपेंद्र सोरी बसंत साहू रोशन निषाद महेंद्र यादव सुरेश साहू मनहरण यादव गुणाराम यादव और महिला मैत्री कार्यकर्ता के रूप में विजया शांति साहू संगीता वर्मा पिंकी यादव मंजू उमड़े एवं मेघा ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरूआत दिनेश कुमार सोनी और मेलाराम साहू बताया कि अभी जो गौ धाम की योजना अतिशीघ्र खुले और सभी कार्यकर्ता को कार्य मिले साथ ही अभी जो कार्य आधारित मानदेय मिल रहा है वो सही समय पर निरंतर मिलता रहे और कार्यकर्ता का बीमा हो साथ ही कार्य आधारित मानदेय जो मिल रहा है उनमें भी बढ़ोत्तरी हो । प्रांत अध्यक्ष राजपूत और धर्मेश अटनागर जी दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश की ओर से सभी जिला की जो जो समस्याएं है उसे तत्काल जिला के अधिकारी और संचालक साथ ही विभाग के मंत्री जी को भी अवगत कराया जाएगा । साथ ही सभी ने जिला दुर्ग के डिप्टी डायरेक्टर डा वसीम सर से मुलाकात किया गया और पुष्प गुच्छा देकर सम्मान किया गया और कहा कि सभी का कार्य अच्छा है और आगे अच्छे से कार्य करे । अंत में दिनेश सोनी जी ने आए हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश से आकर हमारी बैठक में शामिल हुआ और कुछ समस्या का तत्काल संज्ञान लिया और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात किया। जिला दुर्ग की ओर से प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारी का दिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया ।








