तिल्दा नेवरा: समीपस्थ ग्राम ताराशिव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मांदर की थाप पर सेवा मंडली द्वारा भजन कीर्तन गाते हुए एवं महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए गांव की विभिन्न गलियों चौक चौराहों से होते हुए कलश यात्रा मुख्य मंच (व्यास पीठ) तक वापस आई। इस बीच चौक चौराहों में ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्रीमती हेमकल्याणी वर्मा, लता वर्मा,जितेंद्र कुमार- पद्मिनी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा-कृष्णा वर्मा,सुरेंद्र कुमार-मंजू वर्मा एवं अक्षय-नेहा वर्माद्वारा भागवत आचार्य पं श्री पवन तिवारी जी ग्राम ब्राह्मण भेड़ी,जिला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सानिध्य में किया गया है।जिसमें पारायण कर्ता पं श्री शुभम तिवारी ब्राह्मणभेडी होंगे। प्रथम दिवस कलश यात्रा देव स्थापना व्यास पूजन श्री गौकर्ण कथा के साथ ही श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ।4 अप्रैल श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ,परीक्षित जन्म एवं श्राप, 5 अप्रैल श्री बाराह अवतार, हिरण्याक्ष वध, कपिल अवतार, 6 अप्रैल शिव-पार्वती विवाह, 7 अप्रैल वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव,श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 8 अप्रैल श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा,9 अप्रैल कंस वध, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह,10 अप्रैल सुदामा चरित्र,राजा परीक्षित मोक्ष, 11 अप्रैल गीता पाठ,तुलसी वर्षा होगी। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी।







