Home Breaking अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके...

अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

27
0



रायपुर: अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक से गिरे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाईबांधा निवासी 20 वर्षीय जिनेंद्र साहू के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी सड़क निर्माण के कारण बने जर्क में पीछे बैठा युवक अचानक गिर पड़ा और उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गौरतलब है कि इस मार्ग पर पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।घटना के बाद अभनपुर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर अधूरे सड़क निर्माण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here