Home Breaking अवैध प्लाटिंग और तलाब पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 2 बोरिंग मशीन...

अवैध प्लाटिंग और तलाब पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 2 बोरिंग मशीन और 4 वाहन जब्त

37
0



रायपुर: रायपुर जिले में प्रशासन ने बुधवार को अवैध प्लाटिंग और तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है. पहली कार्रवाई धरसीवां सहलील के परसुलीडीह ग्राम में अवैध प्लॉटिंग में हो रहे बोरिंग कार्य पर किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई पचपेड़ी नाका क्षेत्र के टिकरापारा में की गई, जहां एक सरकारी तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा था.बोरिंग कार्य पर जिला प्रशासन की कार्रवाईकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में मंगलवार को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था. मौके पर धरसीवां तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए. जब्त वाहनों को विधानसभा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. तालाब में अतिक्रमण का प्रयासटिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर मलबा डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी. जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर मलबा हटाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया. यह कार्रवाई राजस्व और नगर निगरम की संयुक्त टीम ने की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि और जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here