Home Breaking वृंदावन कॉलोनी के पास अवैध प्लाटिंग का खेल, अधिकारियों की मिलीभगत के...

वृंदावन कॉलोनी के पास अवैध प्लाटिंग का खेल, अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप, रेरा में शिकायत की तैयारी

32
0



तिल्दा-नेवरा: के वृंदावन कॉलोनी के आसपास इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम जारी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बिना वैध अनुमति और नियमों की अनदेखी करते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री और प्लॉट काटने का काम तेजी से किया जा रहा है।सूत्रों का दावा है कि इस पूरे मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों की भी कथित मिलीभगत सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे कई “सफेदपोश” सक्रिय हैं, जिनके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।मामले को लेकर क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर प्लाटिंग की जा रही है, जिससे भविष्य में बुनियादी सुविधाओं और वैधानिक मान्यता को लेकर गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।वहीं, विशेष सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि इस पूरे मामले की शिकायत रेरा (RERA) में करने की तैयारी चल रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई संभव मानी जा रही है।कुछ सूत्रों द्वारा एसडीएम आशुतोष देवांगन पर भी कथित मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं, हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here