तिल्दा नेवरा: नूतन वर्ष और हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर सौरभ जैन (उपाध्यक्ष, भाजपा तिल्दा शहर मंडल) ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दी।श्री जैन ने चैत्र नवरात्रि, हिंदू नव संवत्सर पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है, तथा इस नववर्ष को नई ऊर्जा व सकारात्मकता के साथ शुरुआत करने का संदेश दिया है।श्री जैन ने कहा यह नव संवत्सर आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।







