सिमगा बलौदा बाजार: सिमगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कामता में कल मेला मड़ई का आयोजन किया गया था।आयोजन चितावर मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था। क्या अब मेला मड़ई कार्यक्रम करना भी गलत हो गया है? आप को बता दे की गत दिनों पहले तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसुदा में मेला मड़ई कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है अब खबर है कि कल दिनाक 1 फ़रवरी को ग्राम पंचायत कामता में मेला मड़ई के दौरान चितावर मंदिर के पास रविवार रात मेले के दौरान विवाद पर कामता निवासी एक युवक की चाकू मार कर घायल कर दिया गया युवक को तत्काल सीएससी सिमगा ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले में सिमगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। क्या बदमाशो के चक्कर में अब किसी भी प्रकार का आयोजन करना भी गलत है?







