Home Breaking प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने पत्थर से कुचला सिर,...

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने पत्थर से कुचला सिर, फिर शव को पत्थर से बांधकर जलाशय में फेंका

29
0



खैरागढ़: खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह थाना अंतर्गत हरडुवा जलाशय ने 26 जनवरी की दोपहर एक भयानक मंजर देखा गया। जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में तैरती युवती की लाश ने इलाके में सनसनी फैला दी। ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। जलाशय में थोड़ी दूरी पर एक कैरी बैग तैरता हुआ मिला। बैग में आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल से जुड़े दस्तावेज थे। इन्हीं दस्तावेजों से मृतिका की पहचान रूपा साहू (21 वर्ष), रामनगर मुक्तिधाम सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती के सिर पर कठोर और भारी वस्तु से कई बार वार किए गए थे, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।जांच में सामने आया कि मृतिका रूपा का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा से था। रूपा शादी करना चाहती थी, लेकिन आरोपी शादी से इंकार कर चुका था। तीन-चार महीने पहले भी युवती शादी की बात करने आरोपी के घर गई थी, लेकिन मारपीट कर भगा दी गई। 25 जनवरी को वह फिर शादी की बात करने गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। उसने रूपा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जलाशय ले गया और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की। उसने दो गमछों से कमर बांधकर बड़े पत्थर के साथ जलाशय में फेंक दिया, ताकि शव कभी न मिले।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को 27 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस सनसनीखेज मामले का खुलासा महज 6 घंटे में किया गया। तेज और प्रभावी जांच में एसडीओपी खैरागढ़, साइबर सेल और थाना ठेलकाडीह पुलिस टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज ने जांच टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here