तिल्दा नेवरा: अवैध शराब परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी अवैध शराब व मोटर सायकल सहित कुल जुमला कीमती 37,200/रू का मशरूका जप्त।
दिनांक 27.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिना नंबर काले रंग की स्कूटी में दो बोरियो में अवैध रूप से शराब रखकर नेवरा से सिंधी केम्प तिल्दा की ओर आ रहे है कि सूचना पर तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी का पीछा करते हुये नगर पालिका गार्डन के पीछे पहुॅचने पर पुलिस को देखकर स्कूटी सवार दोनो व्यक्ति बोरियो में भरे शराब को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, मौके पर स्कूटी एवं शराब को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो की पतासाजी की जा रही है।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।






