Home Breaking 03 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी रेशमा नागरिया गिरफ्तार

03 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी रेशमा नागरिया गिरफ्तार

46
0



रायपुर : दिनांक 15.01.26 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर पास एक महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की महिला को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा अपना नाम रेशमा नागरिया निवासी तेलीबांधा रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर महिला आरोपिया रेशमा नागरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलो 800 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,90,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार महिला आरोपी – रेशमा नगारिया पति उमित नगारिया उम्र 28 साल साकिन सुभाष नगर देवार पारा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here