Home Breaking सूदखोरी के शिकंजे में शिक्षक! 4 लाख के बदले 40 लाख वसूलने...

सूदखोरी के शिकंजे में शिक्षक! 4 लाख के बदले 40 लाख वसूलने वाली महिला सूदखोर के खिलाफ पुलिस का शिकंजा

20
0



सूदखोरी के शिकंजे में शिक्षक! 4 लाख के बदले 40 लाख वसूलने वाली महिला सूदखोर के खिलाफ पुलिस का शिकंजा

कवर्धा: सूदखोरी के शिकंजे में शिक्षक! 4 लाख के बदले 40 लाख वसूलने वाली महिला सूदखोर के खिलाफ पुलिस का शिकंजा ब्लैंक चेक बना ब्लैकमेलिंग का हथियार4 लाख का कर्ज बना जिंदगी का बोझ! ब्लैंक चेक के सहारे 40 लाख की वसूली, महिला सूदखोर पर FIR दर्जएक शासकीय शिक्षक राधेलाल डहरिया, निवासी वार्ड क्रमांक 12, इंदौरी द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने ग्राम झलमला की निवासी शकुन उर्फ सतनाम खुराना उर्फ सतनाम खुराना पति सतबीर उर्फ लक्की खुराना द्वारा वर्षों से सूदखोरी कर मानसिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई।प्रार्थी के अनुसार उसके द्वारा वर्ष 2018 में घरेलू आवश्यकताओं हेतु शकुन खुराना से ₹4,00,000 उधार लिया गया था, जिस पर आरोपी महिला द्वारा अवैध रूप से 10% मासिक ब्याज वसूला गया। वर्षों तक पीड़ित ने ज़मीन बेचकर, बैंक से लोन लेकर लगभग ₹40,00,000 से अधिक की राशि चुका दी, फिर भी आरोपी महिला द्वारा धमकी, अश्लील गाली-गलौज, परिवार को अपमानित करना, तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती रही।03 जून 2025 को आरोपी महिला अपने पति के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर दबावपूर्वक चार हस्ताक्षरित कोरे चेक प्राप्त कर जबरदस्ती साथ ले गई। यही नहीं, पीड़ित के स्कूल में भी पहुँचकर बार-बार फोन के माध्यम से ब्लैकमेल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here