तिल्दा नेवरा: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण कर क्षेत्र में परिशांति भंग करने वाले 03 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वो द्वारा वार्ड क्र0 06 तिल्दा नेवरा एवं ग्राम छपोरा चौक में जबरन लडाई झगडा की सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, अनुविभागीय दंडाधिकारी तिल्दा नेवरा द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी कर जेल निरूद्ध किया गया।
नाम पता असामाजिक तत्व 01- धनुष निषाद पिता शिव दयाल निषाद उम्र 20 साल पता – वार्ड क्र0 06 तिल्दा नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा 02- फुलेश्वर चतुर्वेदी पिता मिश्रा चतुर्वेदी उम्र 26 साल पता – ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा नेवरा 03- अमित जोशी पिता जयनारायण जोशी उम्र 33 साल पता – ग्राम छपोरा, थाना तिल्दा नेवरा






