छठठी मानने की बात को लेकर हुआ विवाद पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट
बिलासपुर: सकरी थाना इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामल समाने आया है,जिसमें पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर मौत के घाट उतार दिया, ये पूरी घटना सकरी के ग्राम बहतराई की है जहां रतना साहू और उसके पति गौतरिहा साहू के बीच दो माह के बच्ची की छठठी मानने को लेकर विवाद हो गया, ये विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने अपनी पत्नी रतना साहू पर तवा से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड से क्षेत्र में क्षेत्र में हड़कंप मचा गया, वही घटना की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर लाश को पंचनामा के लिए भेज दिया है। आवेश में आकर की गई इस हत्या से एक दुधमुंहे बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया,वही परिवार में शोक का माहौल है।







