दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी… गाजियाबाद पुलिस को आई थी कॉल, आरोपी की तलाश जारी
न्यूज डेस्क दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार देर रात एक धमकी भरा फोन आया. रात करीब 11 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को की गई इस कॉल में रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली दोनों जगहों पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी, जिसे अब अलर्ट पर रखा गया है. प्रारंभिक जांच में फोन करने वाले की पहचान हो गई है. हालांकि, फोन नंबर बंद हो चुका है और उसका पता नहीं चल पा रहा है.







