Home Breaking 45 किलो शुद्ध सोने से चमक रहा अयोध्या का राम मंदिर, कीमत...

45 किलो शुद्ध सोने से चमक रहा अयोध्या का राम मंदिर, कीमत जान होंगे हैरान

61
0
Oplus_131072



न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब तक 45 किलोग्राम शुद्ध सोने का उपयोग किया जा चुका है. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बता दें कि अभी एक दिन पहले ही मंदिर परिसर की पहली मंजिल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस सोने का अनुमानित मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है. यह सोना मुख्य रूप से मंदिर के भूतल के दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन को सजाने में इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि शेषावतार मंदिर में अभी भी सोने का कार्य चल रहा है.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here