Home Breaking गंगा दशहरा पर हिरमी में गायत्री परिवार ने मनाई गायत्री जयंती, किया...

गंगा दशहरा पर हिरमी में गायत्री परिवार ने मनाई गायत्री जयंती, किया हवन

43
0



बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के पास हिरमी के गायत्री प्रज्ञापीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयंती व गंगा दशहरा का पर्व समूह साधना और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ मनाया।

हिरमी – रावन: बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के पास हिरमी के गायत्री प्रज्ञापीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयंती व गंगा दशहरा का पर्व समूह साधना और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ मनाया। इस दौरान अखंड जप, गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय महामंत्र का जाप किया। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।पुजारी श्यामसुन्दर साहू वैदिक मंत्रों से यज्ञ संपन्ना कराए। सैकड़ों स्वजन यज्ञ कुंड में आहुति समर्पित की। गंगा की उत्पत्ति तथा वेदमाता गायत्री के विषय में विस्तार से बताया। गुरूवार को अखंड जप से पूर्व पवित्रीकरण, स्वस्तिवाचन, सामूहिक प्रार्थना के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता प्रेमलाल सिन्हा जी ने गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर्व पर कहा कि गंगा और गायत्री भगवान की दो विशेष विभूतियां हैं। पतित पावनी गंगा में स्नान करने से तन शुद्घ होता है उसी प्रकार गायत्री के नियमित पयपान करने से मन पवित्र होता है। इस प्रकार इन दोनों का मानव को नवजीवन देने के लिए अवतरण हुआ है। गायत्री व सूर्य की उपासना से साधक के प्राणों का शोधन होता है और ऊर्जा संचालित होती है। आचार्य ने कहा कि जिस तरह मन से गंगा में स्नान करने से तन शुद्घ हो जाता है उसी प्रकार गायत्री की मनोयोग पूर्वक साधना से साधक का विचार पवित्र हो जाता है। हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व है। समस्त वेदों की उत्पत्ति माता गायत्री द्वारा मानी गई है। इसी प्रकार इन्हें वेदमाता भी कहा जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल सिन्हा,विद्याभूषण पटेल, दिलेश्वर मढ़रिया, सुरेश साहू, जगदीश साहू, भगवती पटेल,छन्नू लाल फेकर, सरस्वती फेकर, रेखाकृष्णा वर्मा उपसरपंच कुथरौद, साधना वर्मा,सहित स्वजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here