Home Breaking खातेगांव क्षेत्र के जाने-माने सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम शर्मा का स्वर्गवास

खातेगांव क्षेत्र के जाने-माने सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम शर्मा का स्वर्गवास

127
0



खातेगांव क्षेत्र के जाने-माने सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम शर्मा का स्वर्गवास

खातेगांव संतोष शर्मा, सतीश शर्मा (पटवारी), स्व. शरद शर्मा के पिताश्री, अभिषेक, आयुष, अर्पित शर्माके दादाजी सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम शर्मा (92 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। अंतिम यात्रा निज निवास कर्मचारी कालोनी से निकाली गई। अंतिम यात्रा में तहसीलदार अरविंद दिवाकर, नायब तहसीलदार कमल सोलंकी, नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा, सेवा निवृत्त शिक्षक शिवप्रसाद वर्मा, पुरुषोत्तम पुरोहित, उदयवाल सर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलेश जोशी, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, एडवोकेट राजकुमार यादव,अनिल उपाध्याय, पटवारी आशीष उपाध्याय, बलराम पुरोहित, शैलेन्द्र पुरोहित, किशोर दुबे, संतोष शर्मा, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा, अलकेश पवार, प्रदीप दुबे, संजीव बहोरे, वीरेंद्र राजावत, डा. सुनिल मालवीय आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन, कर्मचारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंतिम संस्कार मां नर्मदा तट नेमावर में किया गया।श्री शर्मा सभी के चहेते थेश्री शर्मा अपने समय के जाने-माने और सम्माननीय शिक्षक रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार अपने इष्ट जनों के बीच उपस्थिति दर्ज कराते रहे। उनके हंसमुख स्वभाव और मितभाषी होने से वे सभी के चहेते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here