Home Breaking नर्मदा में रेत निकालने गए 8 मजदूरों की नाव बीच नदी में...

नर्मदा में रेत निकालने गए 8 मजदूरों की नाव बीच नदी में पलटीः एक की मौत, 7 लोगों को किसी तरह बाहर निकाला

205
0



नर्मदा में रेत निकालने गए 8 मजदूरों की नाव बीच नदी में पलटीः एक की मौत, 7 लोगों को किसी तरह बाहर निकाला

अनिल उपाध्याय : खातेगांव देवास जिले के खातेगांव थाना अंतर्गत राजौर में रविवार दोपहर को नर्मदा नदी में एक नाव के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को घाट पर मौजूद केवटों ने जान पर खेल कर बचाव। जानकारी अनुसार दोपहर में बीच नर्मदा में कुछ लोगों को ले जा रही एक नाव किनारे पर बैठे कुछ नाविकों को दिखी थी। इसके बाद राजेश केवट, पंकज केवट सहित कुछ लोग अपनी नाव लेकर वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।नाविकों को बताया कि नाव मे 8 लोग थे। जिनमे निलेश पिता गेंदा सिंह निवासी वाल्या (सतवास) केऊपर नाव पलट गई थी, जिससे वह नाव के नीचे ही रह गया, जिसके बाद वह आसपास कहीं नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाश करना शुरू कर दी है।क्षेत्रीय लोगों के अनुसार निलेश पिता गेंद सिंह निवासी बाल्या सतवास, रामदास पिता छोटेलाल मिर्जापुर, रामस्वरूप पिता छोटेलाल मिर्जापुर, मुकेश पिता रामसिंह मिर्जापुर, राकेश पिता मंसाराम मिर्जापुर,बिजेश पिता चतरसिंह , राकेश पिता मंसाराम आकाश पिता कैलाशये सभी लोग नर्मदा नदी में से रेत निकालने वाले मजदूर जो मिर्जापुर ओर आसपास के रहने वाले । नर्मदा नदी में कई मजदूर डुबकी लगाकर अवैध रूप से रेत निकालने का काम करते हैं। रेत को नाव से किनारे लाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा जाता है। जिसे अवैध रूप से बेचा भी जाता है।

इन लोगों ने बचाई जान नाव के पलटने के बाद घाट पर कई लोग मौजूद थे लेकिन पंकज केवट राजेश केवट ने अपनी जान पर खेल कर नर्मदा नदी से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया दोनों साहसी युवक की सर्वत्र प्रशंसा की जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here