रायपुर: 15 दिसम्बर को कमर्शियल कॉम्पलेक्स राखी सेक्टर-25, अटल नगर, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा।
इस जॉब फेयर के माध्यम से अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग ऑफिसर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं टेªेडर एक्जीक्यूटीव आदि के 76 पदों पर भर्ती होगी।
इसके लिए योग्यता न्यून्तम 8वीं पास से स्नातक एवं कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण है। अभ्यर्थी को वेतनमान 8 हजार से 14 हजार रूपये तक प्रतिमाह निर्धारित की गई है।
जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।







