रायपुर: 11 दिसंबर को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि यात्रा के दौरान भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। उन्होंने इसके तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।







