Home Chhattisgarh गंभीर बीमारियों को लेकर लोग ब्लड ढूंढने में लगे हैं तो वहीं...

गंभीर बीमारियों को लेकर लोग ब्लड ढूंढने में लगे हैं तो वहीं निशुल्क 105 यूनिट ब्लड को दो व्यक्तियों ने बेच दिया अब पुलिस के गिरफ्त में…… पढ़िए पूरी ख़बर

131
0



रायपुर:ब्लड बैंक के नि:शुल्क ब्लड को बेचकर अवैध रकम प्राप्त करने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार प्रार्थी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रूपल पुरोहित ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जयंत नहाटा (भा.प्रा.से.) प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जांच समिति की जांच में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के डीकेएस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में माह मार्च अप्रैल 2020 में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ व्ही. बघेल के द्वारा निशुल्क ब्लड दिए जाने के आदेश के उपरांत ब्लड बैंक सूप्रवाइजर व लैब टेक्नीशियन आसिफ इकबाल खान व मनोज टंडन आरसी ब्लड बैंक, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड का 47,250/- रुपए राशि का भुगतान प्राप्त करने उपरांत इसकी रसीद ब्लड बैंक को न देना और न ही उक्त राशि ब्लड बैंक के खाते में डाले जाने का जांच में प्रमाण पाए जाने की प्रस्तुत शिकायत की जांच पर आरोपीगण के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी तथा अन्य गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करतें हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी के सकुनत ठिकानों पर दबिश देकर आरोपीगण को दिनांक 08.09.2023 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण- 01. आसिफ इकबाल खान पिता मामून रसीद खान उम्र 41 साल पता मकान नंबर केबीटी-152, गुरुनानक चौक, PS कबीरनगर रायपुर

02. मनोज टंडन पिता स्व. अंजोरी दास टंडन उम्र 35 साल पता आदर्शनगर, सतनामी पारा, सतनाम भवन के बाजू, संगीता वर्मा के मकान, थाना पंडरी रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here