Home Breaking ड्यूटी के दौरान रोड पर नोटों से भरा बैग पुलिस को मिला...

ड्यूटी के दौरान रोड पर नोटों से भरा बैग पुलिस को मिला बैग में रखे दस्तावेजों के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर वापस लौटाया गया…..पढ़िए पूरी ख़बर

123
0



रायपुर:यातायात रायपुर थाना यातायात फाफाडीह रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बीडी मारकंडे की ड्यूटी हमराह आरक्षक संदीप साहू के साथ यातायात व्यवस्था संचालन हेतु तेलघानी नाका चौक बीट में लगाया गया था। संध्या लगभग 07 बजे तेलघानी नाका चौक बीट मे किसी अज्ञात व्यक्ति का पर्स रोड में पड़ा हुआ मिला जिसे सहायक उप निरीक्षक बीडी मारकंडेय द्वारा उठा कर चेक करने पर बैग मे रूपए 10,500=00 का बंडल, 1 आधार कार्ड, एक डायरी व कुछ दस्तावेज रखा हुआ था।

सहायक उप निरीक्षक बीड़ी मार्कंडेय द्वारा बैग में रखे डायरी को चेक कर दिए गए नंबरो में संपर्क करने पता साजी करने पर उक्त बैग नवरत्न अग्रवाल, चौबे कॉलोनी रायपुर का होना पाया गया जिससे संपर्क कर तेलघानी नाका बुलाया गया और उनका नोटों से भरा बैग वापस लौटाया गया।

सहायक उप निरीक्षक बी डी मारकंडेय एवं हमराह आरक्षक संदीप साहू के उक्त सराहनीय कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सचिंद्र कुमार चौबे द्वारा बधाई दिया गया एवम् प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उचित ईनाम देने की घोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here