Home Breaking AI जनरेटेड व आपत्तिजनक दुर्गा प्रतिमा और अश्लील गानों पर रोक की...

AI जनरेटेड व आपत्तिजनक दुर्गा प्रतिमा और अश्लील गानों पर रोक की मांग, VHP-बजरंग दल ने तिल्दा थाने में सौंपा आवेदन

18
0



तिल्दा-नेवरा: शारदीय नवरात्रि को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल तिल्दा नगर ने बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को थाना तिल्दा-नेवरा में आवेदन सौंपकर कुछ मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।संगठन ने AI जनरेटेड एवं आपत्तिजनक दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण और प्रसार पर रोक लगाने तथा गरबा पंडालों में अश्लील, दो-अर्थी एवं आपत्तिजनक गानों के बजने पर रोक लगाने की मांग की।आवेदन में संगठन की ओर से BNS की धारा 299, 196, 296 एवं IT Act के तहत आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।साथ ही संगठन ने कहा कि यदि किसी समिति द्वारा इन मांगों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसका विरोध किया जाएगा।आवेदन देने वालों में शामिल रहे:दीपक साहू, बजरंग दल जिला सहसंयोजक रायपुर ग्रामीण; पंकज वर्मा, विश्व हिंदू परिषद तिल्दा नगर; ज्वाला प्रसाद, बजरंग दल सहसंयोजक तिल्दा नगर; संदीप सेन, अभिषेक टंडन, युगल पाल एवं रोहित बंजारे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here