Home Breaking ऑनलाइन प्यार का झांसा, 90 लाख की वसूली का आरोप, युवती ने...

ऑनलाइन प्यार का झांसा, 90 लाख की वसूली का आरोप, युवती ने पहले प्यार का झांसा देकर युवक से कई बार पैसे लिए जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से ब्लैकमेल किया

23
0

गुरुग्राम ऑनलाइन प्यार का झांसा, 90 लाख की वसूली का आरोप!

गुरुग्राम: सुशांत लोक में रहने वाली कोलकाता की एक MBA पास युवती पर एक युवक को कथित तौर पर तीन साल तक ब्लैकमेल कर करीब 90 लाख रुपये ऐंठने का आरोप है।बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती करीब तीन साल पहले सीकिंग ऐप के जरिए हुई थी। आरोप है कि युवती ने पहले प्यार का झांसा देकर युवक से कई बार पैसे लिए। जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से ब्लैकमेल किया गया।पुलिस के मुताबिक, युवक ने युवती को 50 हजार रुपये देने के लिए सेक्टर-47 स्थित एक कैफे में बुलाया, जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने पैसे लेते समय युवती को पकड़ लिया।जांच के दौरान युवती के बैंक खातों में करीब 95 लाख रुपये मिले, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here