Home Breaking तिल्दा-नेवरा में मूसलाधार बारिश से सिंधी कैंप रोड जलमग्न; पूर्व उपाध्यक्ष और...

तिल्दा-नेवरा में मूसलाधार बारिश से सिंधी कैंप रोड जलमग्न; पूर्व उपाध्यक्ष और सीएमओ की तत्परता से मिली राहत

8
0



तिल्दा-नेवरा: नगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सिंधी कैंप रोड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। नालियों में कचरा, प्लास्टिक और गाद जमा होने से जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

पूर्व नपा उपाध्यक्ष विकास सुखवानी पहुंचे मौके पर जलभराव की खबर मिलते ही पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी तुरंत ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमित शर्मा को फोन पर तत्काल एक्शन लेने को कहा।

सीएमओ अमित शर्मा के निर्देश पर युद्ध स्तर पर सफाई सूचना मिलते ही सीएमओ अमित शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और सफाई अमले को मौके पर रवाना किया। नपा की टीम ने नालियों के स्लैब हटाकर जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से कचरा, पॉलिथीन और मिट्टी को बाहर निकाला।

अधिकारियों ने खुद संभाली कमान, पानी उतरने से लोगों ने ली राहत सफाई के बाद नालियों का बहाव शुरू हुआ और सड़कों पर जमा पानी धीरे-धीरे उतर गया। पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी और खुद सीएमओ अमित शर्मा ने मौके पर मौजूद रहकर पूरे काम की निगरानी की। सीएमओ ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में सभी प्रमुख नालियों की नियमित सफाई की जाए ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here