आरंग (छत्तीसगढ़): आबकारी विभाग की टीम ने आरंग वृत्त के ग्राम कुटेला में दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बलौदाबाजार जिले की देशी मसाला शराब जब्त की है। मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहली बड़ी कार्रवाई 50 वर्षीय महिला से भारी शराब जब्त आरोपी मानकी गायकवाड़ (पति: अशोक गायकवाड़, उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम कुटेला, थाना आरंग।जब्ती 7.92 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (रोमियो)।धारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज।विशेष जब्त शराब बलौदाबाजार जिले की गिद्धपुरी मदिरा दुकान की है।
दूसरी कार्रवाई: एक और महिला आबकारी शिकंजे में आरोप यशोदा गायकवाड़, निवासी ग्राम कुटेला, थाना आरंग।जब्ती.3.42 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (रोमियो)।धारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ब के तहत मामला दर्ज।विशेष यह शराब भी बलौदाबाजार की गिद्धपुरी दुकान से लाई गई थी।
कार्रवाई करने वाली आबकारी टीमइस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे विवेचक: प्रीति कुशवाहा ADEO टेक बहादुर कुर्रे ESI नीलम स्वर्णकार आरक्षक रूपाली तिवारी, कृष्णकांत गढ़वाल, और राजेश साहू।







