Home Breaking रायपुर में बड़ा हादसा, सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से दो...

रायपुर में बड़ा हादसा, सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

16
0
Oplus_16908288



रायपुर: राजधानी के राधास्वामी नगर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों युवक दुर्ग जिले के औंधी गांव के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जगह की जांच की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतकों के गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Oplus_16908288

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here