रायपुर (ग्रामीण): पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के पुलिस सहायता केंद्र का उन्नयन (अपग्रेड) कर इसे अब पूर्ण रूप से थाना सिलतरा बना दिया गया है।
रायपुर ग्रामीण पुलिस के तहत नवीन थाना सिलतरा का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया है।किराए के भवन से मुक्ति पहले यह पुलिस सहायता केंद्र के रूप में धरसींवा थाना के अंतर्गत एक किराए के भवन में चल रहा था। थाना बनने से अब स्थानीय क्षेत्रवासियों और उद्योगों को बेहतर, सुरक्षित और तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी। पुलिस अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह कंवर को थाना सिलतरा का पहला थाना प्रभारी (TI) नियुक्त किया गया है।.इस नए थाने की शुरुआत रायपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक (SP) श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये वरिष्ठ अधिकारीथाने के औपचारिक शुभारंभ के दौरान पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:श्री अभिषेक झा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – ASP)श्री लम्बोदर पटेल (उप पुलिस अधीक्षक, माना – DSP)श्री राजेंद्र दीवान (थाना प्रभारी, धरसींवा)धरसींवा, सिलतरा थाना और चौकी सिलयारी के समस्त पुलिस स्टाफ।






