रायपुर: छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति के इंतजार में बैठे पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. माधुरी मृगे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में मुख्य सचिव विकास शील से सौजन्य मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अनुकंपा नियुक्ति के मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
माधुरी मृगे के नेतृत्व में 7 मई को मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई थी, जिसके बाद सीएम ने मुख्य सचिव को मामले के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे.अधिकारियों को आदेश: मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनुकंपा प्रकरणों को जल्द सुलझाने के निर्देश जारी कर दिए हैं.जल्द होगा समाधान: प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी नियमों को ध्यान में रखकर निराकरण किया जाएगा और सभी पीड़ित परिवारों का हित होगा. उन्होंने सभी को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं.
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिलइस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और पीड़ित परिजन उपस्थित रहे:श्रीमती माधुरी मृगे (प्रांताध्यक्ष) गीता साहू (प्रदेश सह सचिव) कुमुदिनी साहू (कार्यकारिणी सदस्य)बबीता (सदस्य)दीपक पटेल (सदस्य)







