रायपुर:रायपुर जिला प्रशासन में आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नए आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष देवांगन बने प्रोटोकॉल अधिकारी: पूर्व में तिल्दा-नेवरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रहे श्री आशुतोष देवांगन को अब आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
मुकेश कुमार कोठारी को तिल्दा नेवरा की कमान: संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश कुमार कोठारी को रायपुर से ट्रांसफर कर तिल्दा-नेवरा का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश: यह आदेश प्रशासनिक कार्य संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा आज, 1 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।







