Home Breaking ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार,चोरी की दो बैटरियां पुलिस...

ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार,चोरी की दो बैटरियां पुलिस ने की बरामद

18
0



रायपुर :के खमतराई थाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो स्टार लाइट कंपनी की लाल रंग की बैटरियां, जिनकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, बरामद कर ली हैं।वीओ 01 प्रार्थी राजू सोनी, निवासी टिंबर मार्केट के पास भनपुरी, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जून की रात उनके घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात चोर दो बैटरियां निकालकर ले गया। शिकायत के आधार पर खमतराई थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोंदवारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति चोरी की बैटरियां बेचकर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर राय सिंह उर्फ प्रकाश को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए एक बैटरी दीपक कुमार उर्फ दीपू तथा दूसरी किशुन उर्फ किशन को 5-5 हजार रुपये में बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर बैटरियां बरामद कीं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here