रायपुर: छत्तीसगढ़ में वर्षाकाल की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने आकाशीय बिजली (गाज) के खतरों से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने आम जनता से मौसम खराब होने पर सतर्क रहने की अपील की है।
भूलकर भी न करें ये गलतियां (क्या न करें)खुले में न रहें: गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेतों या जलाशयों (तालाब/नदी) के पास बिल्कुल न रुकें। बिजली कड़कने पर किसी भी पेड़ के नीचे आश्रय न लें, यह बेहद खतरनाक हो सकता है। लोहे की रॉड, तार, और धातु के कृषि उपकरणों (जैसे कुल्हाड़ी, कुदाल) को तुरंत खुद से दूर कर दें। बिजली कड़कने की आवाज आते ही तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। अगर आप रास्ते में हैं, तो बंद चारपहिया वाहन (कार/जीप) के अंदर बैठना पूरी तरह सुरक्षित है। मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले अलर्ट को गंभीरता से लें।
इमरजेंसी में क्या करें?पीड़ित की मदद: आकाशीय बिजली की चपेट में आए व्यक्ति को छूना पूरी तरह सुरक्षित होता है (उनके शरीर में करंट नहीं रहता)।तुरंत कॉल करें: हादसे की स्थिति में बिना वक्त गंवाए 108 एम्बुलेंस को फोन करें और मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।स्वास्थ्य विभाग का मुख्य संदेश: “जब गरज सुनाई दे, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और जान बचाएं।”







