Home Breaking नई दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को लेकर संसदीय समिति की बड़ी बैठक;...

नई दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को लेकर संसदीय समिति की बड़ी बैठक; सखी वन स्टॉप सेंटर और हेल्पलाइनों को और प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा

15
0



नई दिल्ली: संसद भवन में आज महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास, सुरक्षा और त्वरित न्याय को लेकर व्यापक नीतिगत सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया।सुरक्षा तंत्र की समीक्षा: देश में चल रहे ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, महिला हेल्पलाइन 112 और 181 की वर्तमान स्थिति को सुधारने और इन्हें अधिक प्रभावी बनाने पर बनी रणनीति।भविष्य का रोडमैप: पीड़ितों को त्वरित न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास और आत्मनिर्भर जीवन देने के लिए नए नीतिगत सुधारों और कार्ययोजना पर गंभीर चर्चा।छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व:बैठक में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान और सुरक्षा दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here