रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी के पास नकटी गांव में सुबह 4:00 बजे से भारी तनाव का माहौल है, जहां जिला प्रशासन और पुलिस बल बड़ी संख्या में तोड़फोड़ और जमीन खाली कराने की कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास नकटी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तड़के सुबह 4:00 बजे से हजारों की संख्या में पुलिस दलबल के साथ नकटी गांव को खाली कराने पहुंच चुकी है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचते ही जेसीबी के जरिए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव में भारी तनाव और आक्रोश प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से पूरे नकटी गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम का कड़ा विरोध किया है और तोड़फोड़ रोकने के लिए जेसीबी मशीनों को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल कार्रवाई के दौरान जमीन और मकान खाली कराए जाने से गांव में चीख-पुकार मची हुई है। घरों को टूटता देख महिलाएं बिलख-बिलख कर रो रही हैं और प्रशासन से कार्रवाई रोकने की गुहार लगा रही हैं। मौके पर भारी पुलिस बल ग्रामीणों को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।







