Home Breaking तिल्दा-नेवरा में अवैध निर्माण पर बवाल: रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? जनता ने...

तिल्दा-नेवरा में अवैध निर्माण पर बवाल: रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? जनता ने पूछा- कब चलेगा बुलडोजर!

4
0



तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 और वार्ड क्रमांक 15 में कथित अवैध निर्माण कार्यों को लेकर अब स्थानीय स्तर पर सवाल तेज होने लगे हैं। आम लोगों का कहना है कि जब किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाने पहुंच जाता है, लेकिन प्रभावशाली लोगों से जुड़े मामलों में कार्रवाई में देरी क्यों होती है?स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 7 और वार्ड क्रमांक 15 में हुए कथित अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर इन निर्माणों पर बुलडोजर कब चलेगा और जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा।वहीं इस पूरे मामले में नगर पालिका परिषद भी सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि पहले नगर पालिका स्तर पर यह चर्चा सामने आई थी कि एक निर्माण कार्य अडानी समूह द्वारा शराब दुकान के लिए कराया जा रहा है, लेकिन जब इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव नगर पालिका में नहीं है।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस भवन के पीछे चल रहे कथित अतिक्रमण को लेकर जब सीएमओ से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं थी, हालांकि अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसीलदार को पत्राचार किया जा चुका है।अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब नगर पालिका स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को पत्र भेज चुकी है तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? क्या मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा या फिर प्रशासन मौके पर कार्रवाई करेगा?क्षेत्र की जनता अब तहसील प्रशासन, एसडीएम कार्यालय और नगर पालिका से जवाब चाह रही है कि आखिर अवैध निर्माणों पर निष्पक्ष कार्रवाई कब होगी। लोगों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति।अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर कब संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है और तिल्दा-नेवरा में अतिक्रमण के खिलाफ समान नीति अपनाई जाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here