Home Breaking केशकाल में गूंजी बस्तर की संस्कृति: सुरुज सम्मान 2026 में रुद्र नारायण...

केशकाल में गूंजी बस्तर की संस्कृति: सुरुज सम्मान 2026 में रुद्र नारायण पाणिग्रही को मिला प्रथम ‘सुरूज सृजन सम्मान’, देश-विदेश की हस्तियां हुईं शामिल

11
0



केशकाल (बस्तर): अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायक सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर सुरुज ट्रस्ट द्वारा सुरुज सम्मान 2026 का आयोजन केशकाल के टाटामारी पर्यटन केंद्र में 12 जून को आयोजित किया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंग्लैंड से सोफ़ी हार्टमैन रही,अध्यक्षता रुद्र नारायण पाणिग्रही ने की, विशिष्ठ अतिथि में कविता वासनिक, मनोज पाठक शामिल थे, मंच संचालन सुधीर आज़ाद तम्बोली ने किया। सुरुज ट्रस्ट की दीप्ति ओग्रे में बताया कि सुरुज सम्मान समारोह का ये चौथा वर्ष था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि के लिए जाने पहचाने नामों को सुरुज सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया साथ ही इस वर्ष एक नई शुरुआत करते हुए सुरुज ट्रस्ट द्वारा लोक साहित्य, बस्तर की भाषा बोली, इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए रुद्र नारायण पाणिग्रही को प्रथम सुरूज सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनकी लेखनी से बस्तर की लोक परम्पराओं, ज्ञान और सांस्कृतिक अस्मिता को एक नई पहचान भी मिली है।सुरुज सम्मान 2026 से सम्मानित नामहिमानी वासनिक डॉ. किरण नुरूटीशिव कुमार पाण्डेश्रीमती लतिका वैष्णवसुभाष पाण्डेश्रीमती गंगा देवी भट्ट राज कुमार कोर्रामश्रीमती अगरबत्ती पोयाम, सुरेश पोयाम सिकंदर बघेल वनिका ( वानी व्हेल्स)मालती ध्रुव लालजी कोर्राम उदेलाल मारकंडेश्रीमती लक्ष्मी साहू, रिज़वान खान रमेश कुमार जैन लाल बहादुर, मनोज गोयल एवं प्रकाश नाग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा दे रहे लोगो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिसमें अजय कुमार वट्टी, सूर्यकांत मारकंडे, जयलेन्द्र साहू, राहुल ध्रुर, समीर नुरूटी, वट्टी होमस्टे, माँ तेलिन सती महिला समूह, शिव शक्ति महिला समूह, शगुन उत्कर्षणी महिला समूह, टाटामारी इको पर्यटन समिति, होनहेड इको पर्यटन समिति व कोड़ाकल इको पर्यटन समिति का नाम बस्तर को पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शामिल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here