Home Breaking तिल्दा-नेवरा की बेटी चारु पांडेय ने रचा इतिहास, 23 की उम्र में...

तिल्दा-नेवरा की बेटी चारु पांडेय ने रचा इतिहास, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर राष्ट्रपति सम्मान के लिए चुनी गईं!

13
0



तिल्दा-नेवरा: क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी चारु पांडेय द्वारा मात्र 23 वर्ष की आयु में 19 विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षायें सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने तथा राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने को चयनित होकर गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चारू पाण्डेय, प्रवीण कुमार पाण्डेय व सुधा पाण्डेय की इकलौती सुपुत्री है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सम्मानित जितेन्द्र कुमार शर्मा ने भी चारू पाण्डेय एवं उनके परिवार को बधाई दी, इतनी कम आयु में अनेक प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर उन्होंने तिल्दा-नेवरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।समाजिक जनों ने कहा कि चारु पांडेय जैसी प्रतिभाएं युवाओं के लिए यह संदेश देती हैं कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर प्रदेश एवं समाज का नाम रोशन करती रहेंगी। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार दुबे, संरक्षक जितेन्द कुमार शर्मा, प्रीतेश शर्मा, नवकेतन मिश्रा, नीरज शर्मा, मुकेश दीक्षित, महिला मण्डल अध्यक्ष अचला शर्मा, श्रद्धा-नेहा शर्मा, मंजू तिवारी, रुक्मणी दुबे, रुक्मणी तिवारी, बसंती दीक्षित और अन्य गणमान्य सदस्यों ने चारु पांडेय एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here