तिल्दा-नेवरा: क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, सड़क सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में देर शाम तिल्दा-सिमगा मुख्य मार्ग पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विकास देशमुख ने पुलिस बल के साथ मौके पर मोर्चा संभालते हुए सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान उप निरीक्षक विकास देशमुख और पुलिस टीम द्वारा मार्ग से गुजरने वाली बसों, कारों, बाइक सहित अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई। वाहन चालकों से दस्तावेजों की जानकारी ली गई और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।पुलिस द्वारा वाहन चालकों को ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने, तेज रफ्तार में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस चेकिंग अभियान में महेंद्र वर्मा, जितेंद्र सोनी, कुलदीपक वर्मा, पीएसआई चेलकर सहित थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।






