तिल्दा-नेवरा: रेलवे रैक प्वाइंट को लेकर लगातार की जा रही शिकायतों के बीच अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ शिकायतकर्ता द्वारा स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर इन शिकायतों के पीछे आपसी लेन-देन के विवाद की चर्चाएं तेज हो गई हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रैक प्वाइंट से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि शिकायतों का असली कारण स्वच्छता व्यवस्था नहीं बल्कि आपसी लेन-देन से जुड़ा विवाद हो सकता है। चर्चा है कि पहले जब तक सब कुछ सामान्य चल रहा था, तब तक किसी तरह की आपत्ति सामने नहीं आई, लेकिन बाद में विवाद होने के बाद लगातार शिकायतें की जाने लगीं।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यदि मामला वास्तव में स्वच्छता से जुड़ा था तो इस पर पहले ही आवाज उठनी चाहिए थी। अचानक लगातार शिकायतों का सिलसिला शुरू होना कई सवाल खड़े कर रहा है।रेलवे रैक प्वाइंट से जुड़े लोगों का कहना है कि बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान प्रशासनिक स्तर पर होना चाहिए, लेकिन निजी विवाद को सार्वजनिक मुद्दे का रूप देना उचित नहीं है।फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों के पीछे की वजह को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।






