तिल्दा-नेवरा: नगर में इन दिनों कथित “चड्डी गैंग” और उससे जुड़े लोगों की गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति, जिसे लोग “जॉन” नाम से पहचानते हैं, जिनकी जीवनशैली और संपत्ति को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
विशेष सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में उक्त व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चर्चा है कि लग्जरी कारों से लेकर मकान और अन्य संपत्तियों तक में वृद्धि हुई है, जिसके बाद लोगों के बीच आय के स्रोत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि उक्त व्यक्ति का एक शासकीय कार्यालय में लगातार आना-जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ लोगों द्वारा उसकी गतिविधियों और संपत्ति को लेकर जांच की मांग की जा रही है। हालांकि संपत्ति, आय के स्रोत और अन्य आरोपों की अभी किसी भी अधिकृत जांच एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।नगरवासियों का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति की संपत्ति में अचानक वृद्धि को लेकर सवाल उठते हैं तो संबंधित विभाग को जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।फिलहाल यह मामला तिल्दा-नेवरा में चर्चा का विषय बना हुआ है।






