तिल्दा-नेवरा: क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने दो दिनों के भीतर नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिल्दा-सिमगा ओवरब्रिज के नीचे दो युवक गांजा लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।इसके बाद उप निरीक्षक (SI) विकास देशमुख अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से करीब 5.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी—1. हिमालय उर्फ प्रिंस वर्मा (30 वर्ष)पिता – खिलावन वर्मानिवासी – इंदिरा कॉलोनी, बलौदा बाजार2. शिव वर्मा (20 वर्ष)पिता – रूप सिंह वर्मानिवासी – बलौदा बाजारइस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक महेंद्र वर्मा, आरक्षक किशोर शर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।लगातार दो दिनों में तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।






