Home Breaking तिल्दा-नेवरा में 4 जून को सजेगा ‘पत्रकार सम्मान समारोह’, ब्रह्माकुमारीज और पार्षद...

तिल्दा-नेवरा में 4 जून को सजेगा ‘पत्रकार सम्मान समारोह’, ब्रह्माकुमारीज और पार्षद रानी जैन का साझा आयोजन

8
0



तिल्दा नेवरा: पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान के लिए एक भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन 4 जून 2026 को होने जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारिज केंद्र तिल्दा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।इस विशेष समारोह की निवेदक वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन हैं।

कार्यक्रम में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मोती ज्ञानचंदानी, गौरी शंकर सैनी, मोहन राजपूत, जैनेन्द्र बघेल, शिव वर्मा, दिलीप वर्मा, रितेश वाधवा, गोवर्धन यदु, प्रदीप कुमार पंडा, प्रेम बंजारे,नितिन जायसवाल, निखिल वाधवा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कलमकारों का अभिनंदन किया जाएगा।

समाज को सही दिशा देने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना।समाज को समर्पित कलम का सम्मान आयोजकों का कहना है कि सत्य, सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने वाली कलम समाज की अमूल्य धरोहर है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसेवा के जरिए नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले पत्रकारों का साहस सराहनीय है। इसी कर्तव्यनिष्ठा को सराहने के लिए मीडिया प्रभाग द्वारा इस कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया है। नगर पालिका पार्षद रानी सौरभ जैन और ब्रह्माकुमारिज प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी सम्माननीय पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवी साथियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here