Home Breaking तिल्दा नेवरा में अशांति फैलाने वाले 3 बदमाश भेजे गए जेल, पुलिस...

तिल्दा नेवरा में अशांति फैलाने वाले 3 बदमाश भेजे गए जेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

4
0



तिल्दा-नेवरा: शहर के वार्ड नंबर 4 और 15 में जबरन लड़ाई-झगड़ा और माहौल खराब करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाद की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपी अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। एसडीएम न्यायालय (SDM Court) में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने तीनों का जेल वारंट जारी कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेन्द्र गायकवाड (37 वर्ष), पिता: परशु राम, निवासी: वार्ड क्र. 04, तिल्दा।नरेश वर्मा उर्फ भका (19 वर्ष), पिता: ईतवारी वर्मा, निवासी: वार्ड क्र. 15, तिल्दा।रिखी वर्मा (30 वर्ष), पिता: ईतवारी वर्मा, निवासी: वार्ड क्र. 15, तिल्दा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here