Home Breaking तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में बड़ा भूमि घोटाला? शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण...

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में बड़ा भूमि घोटाला? शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण के आरोपों से मचा हड़कंप, अध्यक्ष पति पर उठी उंगली!

47
0



नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में दिखाई दे रही है। शहर के हाई स्कूल नेवरा से कॉलेज मार्ग के बीच शासकीय जमीन पर कथित रूप से अवैध दुकानों के निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों और नागरिकों के बीच चर्चा है कि नगर पालिका अध्यक्ष पति एवं उनके करीबी कुछ पार्षदों के संरक्षण में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे तीन दुकानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जबकि संबंधित जमीन को शासकीय भूमि बताया जा रहा है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि नगर पालिका के कुछ “चहेते” पार्षद इस पूरे मामले में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिल्दा-नेवरा विकास के मामलों में लगातार पिछड़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका में जनहित के मुद्दों की बजाय जमीन और अवैध निर्माण के मामलों की चर्चा ज्यादा हो रही है।नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका में अब विकास कार्यों से ज्यादा अवैध कब्जे, भूमि सौदेबाजी और संरक्षण की राजनीति हावी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि शासकीय जमीन पर निर्माण हो रहा है तो प्रशासन को तत्काल जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।क्षेत्र के कई लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर बिना अनुमति और नियमों के विपरीत निर्माण कार्य कैसे जारी है। यदि यह निर्माण वैध है तो नगर पालिका और राजस्व विभाग को सार्वजनिक रूप से दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।शहर में यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। विपक्षी लोगों का कहना है कि मंत्री स्तर के संरक्षण की आड़ में नगर पालिका क्षेत्र में नियम-कायदों को ताक पर रखा जा रहा है। वहीं आम नागरिकों में इस पूरे मामले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।फिलहाल पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शहर में अवैध निर्माण और शासकीय जमीन के उपयोग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here