Home Breaking तिल्दा नेवरा में ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आयोजन, मौके पर ही हुआ...

तिल्दा नेवरा में ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आयोजन, मौके पर ही हुआ जनसमस्याओं का निपटारा!

29
0



तिल्दा नेवरा: क्षेत्र के बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (BNB High Secondary School) परिसर में आज ‘सुशासन तिहार’ (सुशासन त्यौहार) और जनसमस्या निवारण शिविर का शानदार आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार आम जनता की सहूलियत के लिए एक ही छत के नीचे तमाम व्यवस्थाएं की गईं। सभी प्रमुख सरकारी विभागों के विशेष स्टाल लगाए गए। नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों को न सिर्फ लिया गया, बल्कि मौके पर ही उनका त्वरित निपटारा भी किया गया। दिग्गजों की मौजूदगी: कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मत्री टंक राम वर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस शिविर के माध्यम से नगर वासियों को अपने सरकारी कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से बड़ी राहत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here