Home Breaking तिल्दा-नेवरा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा! नेतागिरी की आड़ में ठेकेदारी का...

तिल्दा-नेवरा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा! नेतागिरी की आड़ में ठेकेदारी का खेल! नगर के चर्चित ठेकेदार पर फिर उठे सवाल, नाली निर्माण घोटाले से मचा भारी बवाल!

15
0



तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका क्षेत्र में एक बार फिर एक चर्चित ठेकेदार को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। खुद को बड़ा नेता बताकर नगर पालिका में दबदबा दिखाने वाले इस ठेकेदार पर अब लगातार फर्जी निर्माण कार्य, अधूरे काम और भुगतान घोटालों के आरोप लग रहे हैं। शहर में चर्चा है कि उक्त ठेकेदार ने राजनीतिक पहुंच और रसूख का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य हासिल किए, लेकिन कई कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पूरी तरह गायब रही।हाल ही में सामने आए नाली निर्माण मामले ने पूरे नगर में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाई गई नाली कुछ ही समय में जगह-जगह टूटने लगी, जबकि कई हिस्सों में निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और केवल कागजों में काम पूरा दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया।नगरवासियों का आरोप है कि यह ठेकेदार हर बार राजनीतिक पहचान और नेताओं के साथ फोटो दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास करता है। यही वजह है कि कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि “नेतागिरी” की आड़ में नगर के विकास कार्यों को कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है।सूत्रों की मानें तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पूर्व में भी कई निर्माण कार्यों में अनियमितता, फर्जी माप पुस्तिका और बिना गुणवत्ता जांच भुगतान लेने जैसी शिकायतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद लगातार नए काम मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। शहर में यह चर्चा भी तेज है कि कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठगांठ के कारण कार्रवाई फाइलों तक ही सीमित रह जाती है।अब आगामी सुशासन तिहार शिविर में इस चर्चित ठेकेदार के खिलाफ विस्तृत शिकायत की तैयारी चल रही है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि नगर पालिका के पिछले निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।शहरवासियों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे फर्जी और रसूखदार ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर के विकास कार्य केवल कागजों में ही पूरे होते रहेंगे और जनता का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here